HomeBreaking Newsसनसनी: यहां सवारियों ने ऑटो चालक का गला रेत कर दी निर्मम...

सनसनी: यहां सवारियों ने ऑटो चालक का गला रेत कर दी निर्मम हत्या

ADVERTISEMENTS

✒️ हत्यारों की तलाश में पुलिस टीमें गठित, ऑटो चालकों में जबरदस्त आक्रोश

Brutal murder of auto driver : राजधानी दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक ऑटो चालक की उसमें सवार यात्रियों द्वारा गला रेत कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर आज तमाम ऑटो चालकों ने जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 के नेताजी सुभाष अपार्टमेंट के सामने बीती रात 02 बजे एक ऑटो ड्राइवर की लाश मिली। उसका गला काट हत्या की गई थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने अपार्टमेंट के सामने जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंची द्वारका पुलिस ने किसी तरह ऑटो ड्राइवरों को समझा-बुझा जाम खुलवाया। बता दें कि मृतक ऑटो चालक की पहचान 45 वर्षीय अनार सिंह के रूप में हुई है। वह ऑटो में मुनिरका से द्वारका के लिए सवारी लेकर आया था। बताया जा रहा है कि उसके वाहन में दो लोग सवार हुए थे। समझा जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने चाकू से गला रेत उसकी हत्या कर दी है।

इध अन्य ड्राइवरों का कहना है कि नेताजी अपार्टमेंट के गेट पर उसके ऑटो में बैठे लोगों ने अनार सिंह का गला काट दिया। जिसके बाद वह अनार सिंह को दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं। जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – स्कूल में खेलते समय 11वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments