HomeUttarakhandAlmoraवरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों नम आंखों ने दी...

वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई, शोक सभाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ रंगकर्मी व श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पांडेय का आज यहां विश्वनाथ घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आज हुक्का क्लब सहित विभिन्न जन संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि ​अर्पित की।

शव यात्रा सुबह 10 बजे स्व. पांडे के निवास स्थान जौहरी बाजार हुक्का क्लब से विश्वनाथ घाट के लिए निकली। जहां उनके पुत्र राजा पांडेय व आशू ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, श्री लक्ष्मी भंडार संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, प्रभात लाल साह गंगोला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, दीक्षित जोशी, मनोज जोशी, धर्मवीर आर्य, कैलाश गुरुरानी, हरेंद्र वर्मा, अनिल सनवाल, ललित चंद्र, मनोज सनवाल, मनमोहन चौधरी, शेखर लखचौरा, अरुण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में शोक सभा

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, अल्मोड़ा में क्लब के सचिव एवं जाने माने से संस्कृतिकर्मी श्री शिवचरण पांडे के निधन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुक्का क्लब,अल्मोड़ा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने दिवंगत पांडे के योगदानों और उनके व्यक्तित्व से जुड़े हुए प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवचरण पांडे ने संस्था को उचाईयां देने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके द्वारा दिये गए योगदान को क़भी विस्मृत नहीं किया जा सकता। शोक सभा में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी त्रिभुवन गिरी, एडवोकेट अश्विनी तिवारी, ललित मोहन साह, मनोज साह, विनीत बिष्ट, बबन उप्रेती, दीवान कनवाल, अनिमेष साह, विनोद थापा, भरत गिरी गोश्वामी, शरद साह, संजू साह, गिरीश साह, विनोद थापा, धीरज साह, प्रकाश बिष्ट, मनोज वर्मा, विजय बिष्ट, अजय साह,मनोज साह, हिमांशु साह, संजय साह अनिमेष साह, डॉ. ललित जोशी आदि सदस्यों सहित नगर के साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र पांडे, महेंद्र ठकुराठी, ललित तुलेरा आदि शामिल हुए।

शिवचरण का जाना सांस्कृतिक विरासत को बड़ी क्षति, विहान संस्था ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे के आकस्मिक निधन पर टेरेस थियेटर हॉल में एक शोक सभा का आयोजन हुआ।

रंग कर्मियों व साहित्यकारों ने वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए होली गीतों व जन गीतों के माध्यम से शिवचरण पांडे को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने अपनी बात रखते हुए बताया कि शिवचरण पांडे का जाना सांस्कृतिक विरासत की बहुत बड़ी क्षति है। वह केवल अल्मोड़ा के ही नहीं वरन भारतवर्ष के सांस्कृतिक क्षेत्र के सगढ़ वाहक और संरक्षक थे। अल्मोड़ा की बैठकी होली के वह पहचान थे। शिव दा और अल्मोड़ा की रामलीला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने वाले शिव दा ही थे। हुक्का क्लब से लेकर श्री लक्ष्मी भंडार की छवि गढ़ने वाले शिल्पी थे। उनकी श्री लक्ष्मी भंडार के कार्यक्रमों की ख्याति में अहम भूमिका रही है। उनका नेतृत्व सफलता की ऊंचाई के शिखर तक पहुंचाने वाला रहा। उनका ठीक होली के समय निधन पूरे होलीयारों के लिए बेहद पीड़ा जनक है। विहान संस्था के सचिव एवं रंगकर्मी देवेंद्र भट्ट ने शिवचरण को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कई वर्षों से वर्षों तक पूर्ण रूप से समर्पित अपनी लोक संस्कृति ,रामलीला एवं होली के लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे का आकास्मिक निधन अल्मोड़ा के रंगकर्म के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शिवचरण पांडे के संपादन में निकलने वाली पुरवासी पत्रिका सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत रही है। पूर्व व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार ने भी विचार रखे।

शोक सभा में वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी पीसी तिवारी, आलोक वर्मा, भास्कर जोशी, रमेश लाल, चंद्र शेखर आर्य, नरेश बिष्ट, ममता वाणी भट्ट, अमित बुधौरी, लक्ष्मण भट्ट, सूरज वाणी, गोपाल अमीर, आशीष भारती, गौरव बोरा, निशा मेहरा, संदीप सिंह नयाल, अंजलि तिवारी, ईशा बिष्ट, शुभंकर कांडपाल, दिव्या जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा, दिव्या अधिकारी, शिवेंद्र सलाल, उमाशंकर मेडी, विक्की आर्य, जानकी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments