HomeBreaking Newsउत्तराखंड कांग्रेस के एससी विभाग में वरिष्ठ नेता दर्शनलाल बने नए अध्यक्ष

उत्तराखंड कांग्रेस के एससी विभाग में वरिष्ठ नेता दर्शनलाल बने नए अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली/देहरादून | कांग्रेस ने उत्तराखंड तथा असम में अनुसूचित जाति विभाग में बदलाव करते हुए नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों राज्यों में अनुसूचित जाति विभाग में शनिवार को नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड में वरिष्ठ नेता दर्शनलाल को तथा असम में कृष्णा दास को अनुसूचित जाति विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। असम में किरेन बनिया को सह अध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तरकाशी में धरासू, बडैथी मूल के दर्शनलाल देहरादून में रहते है। वह 2012 बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए तथा कुछ दिन एससी विभाग में अध्यक्ष भी रहे लेकिन तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसी प्रकरण में गंभीर विवाद होने पर उनको हटा दिया था।

नगर पंचायत लालकुआं की अधिशासी अधिकारी पूजा का तबादला, मिली नगर निगम हल्द्वानी की बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments