HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता भंडारी व वर्मा सम्मानित

अल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता भंडारी व वर्मा सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍🏻 पार्टी कार्यालय पातालदेवी में मनाया स्थापना दिवस
✍🏻 प्रचार अभियान जारी, कई लोगों ने ली सदस्यता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी एवं नरेंद्र लाल वर्मा (भैय्या लाल वर्मा) को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

इस मौके पर लोकसभा के प्रभारी सुरेश भट्ट, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश वर्मा, रणजीत भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, लता बोरा, विधानसभा विस्तारक सुरेश काण्डपाल, गिरीश खोलिया, विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र नयाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, मीना भैसोडा़, निर्मला जोशी, लीला बोरा, जगत तिवारी, देवाशीष नेगी, अजय वर्मा, दर्शन रावत, राजा खान, विनीत बिष्ट, जगत भटृ, चन्दन लाल टम्टा, लता पान्डे, भावना तिवारी, गंगा पाण्डे आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके अलावा भाजपा के अल्मोड़ा विधानसभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आज लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिसमें निवर्तमान सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग शामिल हैं। उधर चुनाव प्रचार जारी है। नगर क्षेत्र में आज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा व लता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं ने लक्ष्मेश्वर, जाखनदेवी, झिझाड़, पाण्डेखोला तथा मीना भैसोडा़ व निर्मला जोशी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने नरसिंहबाडी़ व डुबकिया आदि चुनाव प्रचार कार्य किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments