HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र जोशी का निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा : वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र जोशी का निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डिग्गी बंगला अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ वकील हरीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि स्व. जोशी सांई मंदिर समिति के अध्यक्ष थे। वर्ष 1976 से वकालत के पेशे में वह आ गये थे। बता दें कि हरीश चंद्र जोशी नगर क्षेत्र के नामचीनी लोगों में शामिल थे। वह दशहरा समिति के अध्यक्ष व रंगकर्मी भी थे। कोरोना से संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया था। उनके निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ सहित तमाम पदाधिकारियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। इधर दशहरा समिति के सचिव मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, दीप लाल साह, सचिन टम्टा, वैभव पांडे, कृष्ण चंद्र बहुगुणा, अमरनाथ नेगी, दर्शन रावत, ललित लटवाल, दीप डांगी, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, तारू साह, तारू जोशी, युसु​फ तिवारी, विनोद वैष्णव, संजय अग्रवाल आदि ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments