HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पैत्रक गांव रस्यारा पहुंचा सेन परिवार, लिया ग्वल देवता का...

Almora : पैत्रक गांव रस्यारा पहुंचा सेन परिवार, लिया ग्वल देवता का आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व चिराग सेन (Lakshya Sen and Chirag Sen) परिवार सहित अपने पैत्रक गांव सोमेश्वर के ग्राम रस्यारा पहुंचे। सेन परिवार ने यहां ग्वल देवता का आशीर्वाद लिया। लक्ष्य व चिराग ने अपने पिता कोच डीके सेन (Coach DK Sen) के निर्देशन में पूजन कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

International badminton player Lakshya Sen latest news

गत सोमवार को पैत्रक गांव रस्यारा पहुंचने पर सेन परिवार का ग्रामीणों ने फूल मालाओं व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। गांव के मंदिर में उन्होंने पूजा—अर्चना, हवन व भंडारा किया।

सेन परिवार का पैत्रक गांव से है खासा लगाव

ज्ञात रहे कि सेन परिवार काफी दशकों पूर्व अल्मोड़ा बस गया था। इसके बावजूद पारिवारिक जन आज भी अपने पैत्रक गांव के प्रति खासा लगाव रखते हैं। पंडित नवीन चंद्र पांडे ने पूजन कार्य संपन्न करवाया।

इस मौके पर पूरन लाल सेन और उन की धर्मपत्नी, ग्राम प्रधान उमेश मेहरा, विजय सेन, लक्ष्य सेन की तीनों बुआ साधना सिंह, मीना नेगी व गीता पंत, भारतेंदु पंत, हेमा बिष्ट, भानु सेन, हरीश सेन, राजू सेन, सोनाली सेन, आर्यन सेन, हेमा बिष्ट और सभासद दीपक वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में लक्ष्य सेन चाइना पहुंच चुके हैं। जहां जल्द ही वह अगली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं चिराग सेन इस वक्त बेंगलुरु में हैं।

सपरिवार कैंची धाम दर्शन के बाद अल्मोड़ा पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय शटलर लक्ष्य सेन

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments