HomeUttarakhandChampawatलोहाघाट : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

लोहाघाट : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

ADVERTISEMENTS

लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. जुनैद ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए कोरोना महामारी में इसके प्रभाव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की दहशत और जानकारी का अभाव भी लोगों में मानसिक तनाव को बड़ा रहा है। जो मानसिक स्वस्थ के लिहाज से काफी खतरनाक है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार यादव ने इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डालते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों से मानसिक स्वास्थ्य पर ज्ञानार्जन करने और जन सामान्य को उचित परामर्श देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए हेम बहुगुणा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का हमारे जीवन में काफी महत्व है। यदि हमारा मानसिक स्वास्थ्य ठीक है तो हमारा शरीर भी स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि कोविड जन मानसिक सामाजिक समस्याओं पर 2 अप्रैल से 9 अक्टूबर तक 5000 से अधिक लोगों की मानसिक काउंसिल की गई। कार्यक्रम में डॉ. रविन्द्र सिंह बोहरा, एल डी जोशी, शैलेश पांडेय, निर्मल मुरारी, नजमा, चंद्रकला, अंशु मिश्रा, प्रियंका, सचिन, बृजमोहन डंगवाल, हरिमोहन बोरा, नवीन कनौजिया, बहादुर सिंह फिरमाल व अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments