HomeUttarakhandAlmoraRanikhet : होटल की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, संचालक...

Ranikhet : होटल की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, संचालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। यहां गनियाद्योली में होटल की आड़ में अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 130 पव्वे देशी—अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं।

नशे के धंधे पर लगायें लगाम : एसएसपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा राम चंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नशा तस्करों व अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही को कहा गया है।

आदेश के अनुक्रम में सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में गत दिवस रानीखेत पुलिस द्वारा होटल व ढाबा चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा गनियाद्योली, रानीखेत में एक व्यक्ति मनीष आर्या को अपने होटल में अवैध रुप से शराब बेचते मिला।

कुल 130 पव्वे देशी—अंग्रेजी शराब के बरामद

होटल से 130 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी मनीष आर्या को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष आर्या उम्र-28 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र यहां शिव मंदिर के पास रानीखेत, अल्मोड़ा का निवासी है। बरामद शराब की कीमत लगभग 16 हजार रुपये है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बद्री सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल योगेंद्र प्रकाश, कांस्टेबल कमल गोस्वामी व अशोक गिरी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments