सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जयंती पर सोमवार को यहां विकास पुरुष स्व. सोबन सिंह जीना को याद किया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में स्थापित उनकी मूर्ति पर तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
माल्यार्पण कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ. दीपक, प्रो. रूबीना अमान, प्रो. अखिलेश कुमार नवीन, प्रो. निर्मला पंत, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, सहायक लेखाधिकारी रणजीत सिंह बिष्ट, डॉ. देवेंद्र सिंह धामी, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. गौरव कर्नाटक, मनीष तिवारी, हेम पांडे, डॉ. सबीहा नाज, जीवन चन्द्र मठपाल, सागर रौतेला, कैलाश छिमवाल, प्रकाश सती, डॉ. रवि कुमार समेत परिसर के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी आदि शामिल थे।

