HomeUttarakhandAlmoraAlmora: स्व. जगदीश चंद्र की पत्नी गुड्डी को शिक्षा देकर पुनर्वासित किया...

Almora: स्व. जगदीश चंद्र की पत्नी गुड्डी को शिक्षा देकर पुनर्वासित किया जाएगा-ज्योति

ADVERTISEMENTS

  • अल्मोड़ा के बख में गुड्डी से मिली राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
  • महिला गृह, किशोरी गृह व बाल निकेतन का औचक निरीक्षण
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने आज राजकीय संरक्षण गृह महिला, राजकीय शिशु बाल निकेतन, बाल गृह किशोरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय संरक्षण गृह महिला में रह रही मृतक जगदीश चंद्र की पत्नी गीता उर्फ गुड्डी से मुलाकात कर उसका दुखड़ा सुना और कहा कि पीड़िता को उचित शिक्षा देकर पुनर्वासित किया जाएगा।

शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सबसे पहले बख स्थित किशोरी गृह का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई की व्यवस्था देखी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद नारी निकेतन में मृतक जगदीश चंद्र की पत्नी गीता उर्फ गुड्डी से मुलाकात की। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गीता को पूरी तरह से शिक्षित किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद उसकी रोजगार की उचित व्यवस्था की जाएगी। पीड़िता के मुआवजा की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है और 2 लाख 12 हजार 500 रुपये पीड़िता के खाते में जमा हो गए हैं। मृतक जगदीश चंद्र की माता को भी मुआवजा जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया है, बांकी मुआवजा राशि जल्द ही पीड़िता को दे दी जाएगी।

इसके बाद उन्होंने शिशु निकेतन का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। वहां शौचालय और कक्षों का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के कक्षों की विशेष सफाई करने के निर्देश दिए। वहां तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments