HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भर्ती में युवाओं की फजीहत देख गुस्साई कांग्रेस, प्रदेश सरकार का...

बागेश्वर: भर्ती में युवाओं की फजीहत देख गुस्साई कांग्रेस, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पिथौरागढ़ में आयोजित सेना की भर्ती में युवाओं को हुई असुविधा पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा युवाओं की शुरू से ही विरोधी रही है। वह नहीं चाहती की यहां के युवा सेना में जाएं।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सराकर ने पहले ही सेना को कमजोर करने का काम किया है। अग्निवीर भर्ती कर युवाओं के साथ छलावा किया है। इसके बावजूद भी पहाड़ के युवा सेना में जा रहे हैं, लेकिन पिथौरागढ़ में आयोजित भर्ती रैली में जाने वाले युवा परेशान रहे। सरकार और प्रशासन झूठी वाहवाही लूटने में जुटा है। भर्ती में आये युवाओं को जंगलो में भूखे प्यासे रात व्यतीत करनी पड़ रही है। बसों की डिग्गी में सफर करने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने युवाओं को किसी तरह की सुविधा नहीं दी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक व भर्ती में असुविधा से स्पष्ट है कि भाजपा युवाओं की हितैषी कतई नहीं है। कांग्रेस इस तरह की लापरवाही कतई सहन नहीं करेगी। चेतावनी दी कि यदि इसकी पुनरावृत्ति हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कवि जोशी, प्रकाश बाछमी तथा मुन्ना पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments