HomeUttarakhandBageshwarगुलदार को देख स्कूटी समेत सड़क से नीचे गिरा युवक

गुलदार को देख स्कूटी समेत सड़क से नीचे गिरा युवक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सोमेश्वर की ओर जा रहा एक युवक बीच सड़क में गुलदार को देख दहशत में आ गया। जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह स्कूटी सहित सड़क से नीचे जा गिरा। बाद में आस—पास मौजूद लोगों ने गुलदार को वहां से भगाया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर से सोमेश्वर जाते वक्त अमस्यारकोट के पास एक स्कूटी सवार युवक प्रवीण मेहता को सड़क के बीचों बीच एक गुलदार दिख गया। अचानक गुलदार को देखकर वह घबरा गया। जिससे उसकी स्कूटी असंतुलित हो गई।

वन विभाग की सावधान रहने की अपील

वह सड़क से नीचे स्कूटी समेत गिर गया। उसके होहल्ला करने पर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। युवक को लोगों ने सड़क तक पहुंचाया। हालांकि हादसे युवक को किसी तरह की चोट नहीं आई है, लेकिन गुलदार की दहशत साफ देखी जा सकती थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग ने लोगों से रात के वक्त अकेले नहीं जाने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments