HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मतगणना स्थल पर सुरक्षा इंतजाम चाक—चौबंद

Almora News: मतगणना स्थल पर सुरक्षा इंतजाम चाक—चौबंद

ADVERTISEMENTS

—एसएसपी डा. मंजूनाथ ने पूरी व्यवस्था का खुद लिया जायजा
—हर प्वाइंट पर ड्यूटी की कराई गई रिहर्सल
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा निर्वाचन-2022 मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मन्जूनाथ टीसी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर की यातायात व्यवस्था संबंधी डूयूटियों की सुरक्षा कार्मिकों को रिहर्सल करवाई।

एसएसपी ने सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देते हुए मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे। ड्यूटी प्वाइंटों/बैरियरों/बैरिकेटिंग/अन्य स्थलों का एसएसपी जायजा लिया और प्रत्येक कार्मिक को जिम्मेदारी समझाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

निरीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये तथा प्रत्येक 05 मिनट में सम्बन्धित के लिए शटल सेवा की व्यवस्था के निर्देश दिये। एन्ट्री गेट पर मतगणना स्थल पर जाने वालों का विवरण अंकित करने एवं प्रत्येक की चैकिंग फिस्किंग करने के निर्देश दिये। निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, क्षेत्राधिकारी आपरेशन ओशीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार, चुनाव सेल प्रभारी संजय पाठक, निरीक्षक अभिसूचना कमल कुमार पाठक आदि भी उनके साथ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments