देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 14 जून मंगलवार से 20 जून सोमवार तक देहरादून विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा। आपको बता दे कि इससे पहले बजट सत्र 7 से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित था।
देहरादून के डीएम आर राजेश कुमार ने कहा, 14 जून को विधानसभा सत्र से पहले देहरादून में धारा 144 लागू कर दी जाएगी। इस दौरान “राज्य विधानसभा परिसर के आसपास 300 मीटर के दायरे में भाषण, विरोध, जुलूस, नारेबाजी, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल विधानसभा सत्र जारी रहने तक प्रतिबंधित रहेगा।”
Uttarakhand | Ahead of June 14 Assembly session, Section 144 imposed in Dehradun. "Speeches, protest, processions, sloganeering, use of loudspeakers in a radius of 300 meters around the state assembly premises will be banned till assembly session continues,"said DM R Rajesh Kumar