HomeUttarakhandAlmoraआपदा व कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कायों के लिए SDRF...

आपदा व कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कायों के लिए SDRF सरियापानी सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एसडीआरएफ टीम सरियापानी को जिला सभागार अल्मोड़ा में आपदा व कोरोना काल में किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्लेखनीय है कि दैवीय आपदाओं के दौरान एसडीआरएफ सरियापानी के जवानों ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। खास तौर पर कोरोना के भयानक दौर में अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए एसडीआरएफ सरियापानी ने बहुत सी लावारिस लाशों का दाह संस्कार अपनी जान की परवाह किये बगैर किया। टीम के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज उन्हें सम्मानि किया गया। सम्मानित करने वालों में जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह, मुुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ अल्मोड़ा आदि शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में एसडीआरएफ सरियापानी टीम के उप निरीक्षक राम सिंह बोरा, कानि पंकज डंगवाल, दरबान सिंह, सोहन चौबी व हरीश चंद्र पांडे शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments