HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : एसडीआरएफ जवान अजीत सिंह ने इमानदारी की मिसाल की पेश,...

हल्द्वानी : एसडीआरएफ जवान अजीत सिंह ने इमानदारी की मिसाल की पेश, लौटाया पर्स

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ हल्द्वानी यूनिट के जवान कांस्टेबल अजीत सिंह ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क में गिरे हुए पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ के जवान अजीत सिंह को हीरानगर उत्थान मंच क्षेत्र में सड़क पर एक पर्स मिला जोकि शीशमहल गायत्री नगर हलद्वानी निवासी गिरीश सिंह बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट का था। उक्त पर्स के अंदर आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व हजारों रुपये की धनराशि भी थी, कांस्टेबल अजीत सिंह ने बताया कि गिरीश सिंह बिष्ट से संपर्क साधने पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। उसकी फेसबुक आईडी व आधार कार्ड के माध्यम से भी उनका नंबर नहीं मिल पा रहा था, तत्पश्चात उन्होंने एटीएम कार्ड के माध्यम से बैंक में संपर्क कर उनका मोबाइल नंबर निकाला और संपर्क साधते हुए एसडीआरएफ कैंप हीरानगर में बुलाकर वापस उन्हें पर्स दिया, इस प्रकार एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस के जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, उनके इस काम से साथी स्टाफ कर्मचारियों ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments