HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : एसडीएम ऋचा सिंह ने किया मोटाहल्दू व मोतीनगर कोविड...

मोटाहल्दू न्यूज : एसडीएम ऋचा सिंह ने किया मोटाहल्दू व मोतीनगर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने मंगलवार को कोविड केयर सेंटर मोटाहल्दू तथा मोतीनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड केयर सेंटर मोटाहल्दू की सफाई व्यवस्था, रूम, भोजन-पानी एवं के आधारभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाऐं सही पायी गयी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सेंटर के बारे में सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने मोती नगर कोविड केयर सेंटर में निरीक्षण के दौरान सभी आधारभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सेंटर के बाहर मैदान के बड़े भू-भाग में उग चुकी लम्बी घास को मौके पर ही राजस्व व नगर पंचायत के कर्मचारियों की संयुक्त टीम लगाकर घास कटवाई तथा शेष घास एवं झाड़ियों को बुद्धवार को पूर्णतः काटने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments