HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में जा गिरा सूर्यास्त देखने गया स्कूटी सवार युवक,...

उत्तराखंड : खाई में जा गिरा सूर्यास्त देखने गया स्कूटी सवार युवक, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्यास्त का नजारा देखने पहाड़ी पर गये एक स्कूटी सवार युवक की खाई में गिर जाने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल है। यह हादसा नीर गड्डू वाटरफाल के पास हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सांय मंगलवार को पलाश जोशी 25 साल पुत्र पूरन जोशी निवासी कुम्हारवाडा, नाथद्वारा, जिला राजस्मंद राजस्थान अपने दोस्त ऋषि पुत्र राजेश निवासी एडिलेड आस्ट्रेलिया के साथ यहां घूमने आया था। इन दोनों युवकों ने सूर्य ग्रहण को सूर्यास्त के दौरान देखने का प्लान बनाया। जस कारण ऋषि नामक युवक अपने दोस्त पलाश को लेकर स्कूटी से नीर गड्डू वाटरफाल में पहुंचे। इस दौरान लौटते वक्त अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिसके बाद दोनों युवक मामूली रूप से चोटिल हो गये। यह लोग दोबारा उठकर जाने लगे, लेकिन थोड़ी देर में पलाश को चक्कर आया और वह सीधा खाई में जा गिरा।

इधर सूचना मिलने पर तपोवन पुलिस चौकी से उप निरीक्षक आशीष शर्मा एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के अनुसार पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से खाई में गिरे युवक को बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पलाश जोशी उदयपुर राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंट अधिकारी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments