HomeAccidentस्कूटी सवार युवक—युवती ने इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, सड़क पर घसीटा

स्कूटी सवार युवक—युवती ने इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, सड़क पर घसीटा

ADVERTISEMENTS

देहरादून। देर रात को संदिग्ध रूप से घूम रहे स्कूटी सवार युवक—युवती ने उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे इंस्पेक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। यही नहीं, वह कुछ दूर तक उन्हें घसीटते चले गये। जिससे इंस्पेक्टर को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट रात चेकिंग कर रहे थे। गत रात्रि करीब 01 बजे जब वह द्वारिका स्टोर चौक पर थे। उन्हें इसी दौरान स्कूटी सवार युवक और युवती आते दिखाई दिए। दोपहिया चालक बगैर हेलमेट के भी था और देर रात संदिग्ध रूप में घूम रहे थे।

जब उन्हें इंस्पेक्टर ने रोकने की कोशिश की तो पहले तो उन्हें दोपहिये की स्पीड कम की। जैसे ही इंस्पेक्टर करीब आए उन्होंने वाहन दौड़ा दिया। वाहन के साथ इंस्पेक्टर भी कुछ दूरी तक घिसटते चले गये। पर कुछ दूरी पर स्कूटी सवार युवक-युवती नाले में गिरकर चोटिल हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

इस तरह की हरकत करने वाले युवक और युवती की पहचान वंश और आशिमा के रूप में हुई है। दोनों अनारवाला के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इधर घटना में चोटिल हुए इंस्पेक्टर भट्ट को अस्पताल में अपना उपचार करवाना पड़ा।

यहां बाघ का इतना आतंक की स्कूलों की करनी पड़ी छुट्टी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments