लालकुआं । लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में वन विभाग कार्रवाई करते हुये अवैध खनन में लिप्त 1 स्कूटर सहित उप खनिज को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने बिन्दूखत्ता क्षेत्र के गोला नदी रावत नगर -3 वन देवी मंदिर घाट में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की। वन आरक्षी पान सिंह मेहता, नीरज सिंह रावत, चंद्रशेखर भट्ट सहित कई वनकर्मी रहे मौजूद।