HomeUttarakhandAlmoraScience Festival : हिमानी का Glucose level indicator राज्य स्तर पर प्रथम

Science Festival : हिमानी का Glucose level indicator राज्य स्तर पर प्रथम

ADVERTISEMENTS

✒️ राष्ट्रीय स्तर पर करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राज्य स्तरीय Science Festival (विज्ञान महोत्सव) 2022 में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कनरा, अल्मोड़ा में कक्षा 07 में अध्ययनरत हिमानी बोरा पुत्री श्री रमेश सिंह बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि की बदौलत उनके परिवार एवं विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।

हिमानी को मिला शिक्षिका सरोज भोज का मार्गदर्शन

Science Festival में अपने वैज्ञानिक अविष्कार के चलते हिमानी बोरा को खूब सराहना मिली। उन्होंने मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षिका सरोज भोज के मार्गदर्शन में Science Festival 2022 में भाग लिया। हिमानी ने जूनियर स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में ”प्रौद्योगिकी एवं खिलौने” व उप विषय ”स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” पर ग्लूकोज लेवल इन्डीकेटर मॉडल प्रस्तुत किया। विज्ञान महोत्सव 2022 में उनके इस मॉडल की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Science Festival

मेडिकल स्टॉफ के लिए बहुत उपयोगी अविष्कार

अस्पतालों में मरीजों को ग्लूकोज ड्रिप लगाते समय आईबी ड्रिप की समाप्ति से कुछ समय पूर्व यह सेंसर अलार्म बजाता है, जिससे मेडिकल स्टॉफ मरीज के पास तुरंत पहुंच जाएगा और मरीज को समय पर इलाज मिल जाएगा।

विद्यालय स्टॉफ ने दी ढेरों शुभकामनाएं

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दान राम आर्या एवं समस्त स्टाफ द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव (Science Festival) में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमानी बोरा को शुभकामनाएं दी। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में हिमानी बोरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलेगा। हिमानी द्वारा विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।

उत्तराखंड के इस मेले में लगता है भोटिया कुत्तों का बाजार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments