HomeBreaking Newsराजधानी देहरादून में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

राजधानी देहरादून में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand School News | उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कल 1 अगस्त (गुरुवार) को देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने कक्षा 1 से 12 तक चलने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल गुरुवार को राजधानी देहरादून में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

जिलाधिकारी सोनिका का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन.डी.एम.ए. के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 01 अगस्त 2024 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 01.08.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 01.08.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments