HomeBreaking NewsUttarakhand : बढ़ती ठंड के चलते इस जिले में 13 जनवरी तक...

Uttarakhand : बढ़ती ठंड के चलते इस जिले में 13 जनवरी तक स्कूल बंद

ADVERTISEMENTS

School Holiday News | उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिले ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जारी आदेश में बताया गया है कि, शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 9:30 बजे जारी येलो (YELLOW) अलर्ट के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम से धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 11 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments