HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खतरे की जद में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र लीमा

बागेश्वर: खतरे की जद में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र लीमा

👉 04 हेक्टेअर क्षेत्र में भू—धंसाव, विस्थापन की मांग
👉 नगर पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम ने किया निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण नगर पंचायत कपकोट के वार्ड 5 अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र लीमा में 4 हेक्टेयर भूमि में भू धंसाव हो गया। जिस कारण आसपास के वाशिंदों में खतरे की आशंका पनप गई है और इससे भय का माहौल है।

गत गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, उप जिलाधिकारी कपकोट, तहसीलदार और ईओ नगर पंचायत कपकोट ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि भू धंसाव बहुत ज्यादा हुआ है। बहुत जल्द भू वैज्ञानिकों द्वारा क्षेत्र की जांच कराई जायेगी। वार्ड के लोगों का कहना है कि उनकी पूरी नाप भूमि धंसने लगी है, जिससे यहां रहने में उन्हें भय व खतरा है। उन्होंने विस्थापन की मांग की और पूरे लीमा के प्रभावितों को नेली क्षेत्र में बसाने की गुहार लगाई है।

वार्ड के लोगों ने यह भी बताया है कि उनका आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत है, लेकिन भूमि भू-धंसाव के कारण अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। इस मौके पर ललित आगरी, विनोद आगरी, रोहित आगरी, हरीश राम, रमेश राम, दीवान राम, मादो राम, कल्याण राम, शोभा आगरी, अंजली देवी, कमला आगरी, विमला आगरी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments