HomeHimachalनालागढ़ ब्रेकिंग: लॉटरी के नाम पर करोड़ों का घोटाला, वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के...

नालागढ़ ब्रेकिंग: लॉटरी के नाम पर करोड़ों का घोटाला, वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में लॉटरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाहेगुरु इंटरप्राइजेज द्वारा लॉटरी के नाम पर लोगों को हर माह इनाम देने को लेकर करोड़ों रुपये एकत्रित तो कर लिए गए लेकिन लोगों को अपना तो सम्मान दिया जा रहा है और ना ही उनका पैसा वापस लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के तीनों पार्टनर करोड़ों रुपये इकट्ठा करके रफूचक्कर हो चुके है, उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। जिसके चलते ठगी का शिकार हुए लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है। लोगों द्वारा एकत्रित होकर नालागढ़ के रविदास मंदिर में वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के तीनों पार्टनरों के खिलाफ एसपी को एक शिकायत पत्र दिया गया है। शिकायत के माध्यम से तीनों पार्टनरों के खिलाफ जहां सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है वहीं लोगों ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें या तो उनका पैसा वापस दिलाया जाए या फिर जो सामान इनाम के तौर पर उन्हें दिया जाना था वो दिलवाया जाए।
इस बारे में ठगी के शिकार हुए लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वाहेगुरु इंटरप्राइजेज द्वारा हर महीने उनसे लॉटरी देने के नाम पर पैसे इकट्ठे किए गए और उसके बाद जब सामान देने की बारी आई तो कंपनी के तीनों पार्टनर फरार हो गए। उन्होंने कहां की वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के तीनों पार्टनर फरार हो गए हैं।जब भी इन तीनों के घर जाते है तो कोई भी मौके पर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एसपी बद्दी को एक शिकायत दी गई है और उस के माध्यम से इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग उठाई गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments