HomeBreaking Newsउत्तराखंड : सनकी गार्ड द्वारा पेट्रोल से जलाए गए SBI बैंक प्रबंधक...

उत्तराखंड : सनकी गार्ड द्वारा पेट्रोल से जलाए गए SBI बैंक प्रबंधक की मौत

ADVERTISEMENTS

📌 जिस पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी ने ले ली जान

CNE DESK/पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में गत 06 मई, 2023 को बैंक गार्ड द्वारा पेट्रोल से जलाए गए एसबीआई बैंक प्रबंधक (SBI Bank Manager) की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जहां गत दिवस उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटनाक्रम याद दिला दें कि गत 06 मई, 2023 को एक चौंकाने वाला घटनाक्रम एसबीबाई धारचूला में घटित हुआ था। जहां बैंक सुरक्षा में तैनात गार्ड दीपक छेत्री ने मामूली कहासुनी के बाद बड़ा कांड कर दिया। उसने बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेश उम्र 55 साल के कैबिन में घुस उस पर पेट्राल छिड़क आग लगा दी थी।

जिसके बाद गंभीर अवस्था में मैनेजर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हैली सेवा के माध्यम से कृष्णा अस्पताल, हल्द्वानी ले गये। वहां से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। जहां दस दिन तक जीवन और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

ज्ञात रहे कि आरोपी बैंक गार्ड दीपक छेत्री को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले उस पर आईपीसी की धारा 307/436 के तहत मुकदमा दर्ज था। अब चूंकि प्रबंधक की मौत हो गई है अतएव धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि मृतक एसबीआई बैंक प्रबंधक मोहम्मद ओवेश बिहार के रहने वाले थे। SBI Bank स्टॉफ का कहना है कि गार्ड दीपक छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था। इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।

गत 06 मई को सबसे पहले सीएनई में प्रकाशित खबर –

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments