HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : महिला कल्याण संस्था की सावन सुंदरी प्रतियोगिता 12 अगस्त...

Almora News : महिला कल्याण संस्था की सावन सुंदरी प्रतियोगिता 12 अगस्त को, भाग लेने की इच्छुक महिलाएं करें संपर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में दोपहर के समय होगा। भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

संस्था की बैठक में वक्ताओं ने बताया कि इस साल सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। इस दौरान दो प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम कुमाउँनी परिधान में ‘सेली बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता’ दूसरी ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ का आयोजन दिन में 12 बजे से किया जाएगा। सेली सजाने के लिए सामान स्वयं लाना होगा तथा महेंदी प्रतियोगिता के लिए महेंदी संस्था द्वारा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोविड नियमों के तहत 50 लोगों की अनुमति मिली है। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं 11:30 बजे तक नंदा देवी मन्दिर परिसर पहुंच कर अपना नाम लिखवा सकती हैं। इस मौके पर भजनों का आयोजन भी होगा। बैठक में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और अंतिम रूप दिया गया। बैठक में अध्यक्ष रीता दुर्गपाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती ,गीता शाह, शान्ति शाह, इंद्रा लोहानी, दीपा सतीश जोशी, मंजू रावत, राधिका जोशी, अंजू अग्रवाल, अनीता रावत, अनुराधा अग्रवाल, आशा पंत, सरला बिष्ट, दीपा जोशी, चंद्रा अग्रवाल, रीता जोशी, कल्पना जोशी, मंजू अग्रवाल, अदिति पांडेय, आशा कर्नाटक, सुनैना मेहरा आदि मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments