हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की छात्रा सौम्या शर्मा 94.4 अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमीषा यादव 93.8, विवेक भट्ट 92.6, अपराजिता गरवाल 90.4, अर्जुन यादव 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय का औसत रिजल्ट 75प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने प्रधानाचार्या, समस्त स्टाफ व बच्चों को सफल परिणाम के लिए बधाई व शुभकामनाऐं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।