HomeUttarakhandAlmoraखेल न्यूज: नेशनल कराटे अकादमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी को मिली...

खेल न्यूज: नेशनल कराटे अकादमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ट्रेडिशनल शोतोकाई के तकनीकी चेयरमैन पर मनोनयन, खुशी की लहर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एशियन कोच एवं नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी को ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया ने ट्रेडिशनल शोतोकाई का तकनीकी चेयरमैन मनोनीत किया है, ताकि देश—दुनिया में कराटे खेल को अलग मुकाम दिलाया जा सके। ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया, कराटे इंडिया एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होने के साथ ही देश के परंपरागत खेल संघों में से एक है।
ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के महासचिव एवं मुख्य तकनीकी निदेशक अमित गुप्ता ने राष्ट्रीय फेडरेशन की संस्तुति पर सतीश जोशी का मनोनयन किया है।मालूम हो कि एशियन कोच एवं रेफरी सतीश जोशी पूर्व में दर्जनों देशों में देश का नाम इस क्षेत्र में रोशन कर चुके हैं। इसके साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के दल में शामिल होकर एशियन खेलों एवं एशियन इंडोर खेलों सहित विश्व खेल—2019 में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। वर्तमान में वह कराटे इंडिया की शाखा नेशनल कराटे अकादमी के राष्ट्रीय महासचिव समेत सवाते फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल मार्शल आर्ट प्रोमोशन बोर्ड के निदेशक, उतराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के महासचिव, उतराखंड कराटे फेडरेशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष, उत्तराखंड किकबॉक्सिंग संघ के चेयरमैंन आदि का दायित्व निभा रहे हैं।
सतीश जोशी के इस मनोनयन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उपनेता सदन करन माहरा, उप निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल सुरेश पाण्डेय, भारतीय रक्षा अकादमी कोच राजेंद्र गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, नेशनल कराते अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर, वुशु की तकनीकी निदेशक आरती सैनी, कराटे इंडिया के महासचिव संजीव झांगरा, अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीलेश जोशी, खेल विभाग कोच यशपाल भट्ट, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त ममता रावत, अंतराष्ट्रीय खिलाडी हर्षिता चौधरी, भूमिका गौर सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों एवं खेलप्रेमियों ने अपार प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments