अल्मोड़ा : सतीश जोशी बने पत्रकार संगठन एनयूजे के जिलाध्यक्ष

रानीखेत। पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया ने सतीश जोशी को अल्मोड़ा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है| श्री जोशी एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े हैं।
कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की संस्तुति पर सतीश जोशी को अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है| जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए जिले के पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने की की बात कही है। सतीश जोशी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, दीपक चंद्र कापड़ी, जगदीश जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल नाथ गोश्वामी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, चंदन नेगी, संजय जोशी, बलवंत रावत, विमल शाह, कैलाश पुजारी, ललित बिष्ट, ललित करगेती, रामेश्वर गोयल, यशपाल भट्ट सहित जिले के दर्जनों पत्रकारों ने बधाई दी है|