HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराने वाली सरिता खंपा...

अल्मोड़ा : एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराने वाली सरिता खंपा सम्मानित

ADVERTISEMENTS

⏩ पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने किया सम्मान

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एंबुलेंस में एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराने वाली स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 108 सेवा की फार्मासिस्ट सरिता खंपा को आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने सम्मानित किया। साथ ही इस दौरान विशेष सहयोग देने वाले चिकित्सक डॉ. विजय पांडे को भी सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों एक गर्भवती महिला के परिजन उस समय सारी उम्मीदें खो बैठे जब चिकित्सकों ने बच्चे की बचने की उम्मीद कम जताते हुए महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया था। इन हालातों में इस परिवार के लिए 108 सेवा की फार्मासिस्ट सरिता खंपा जीवन रक्षक बनकर आई। जहां एंबुलेंस में ही सरिता खंपा ने महिला का सुरक्षित प्रसव करा महिला व बच्चे दोनों की जान बचा ली।

आज मानवता की मिसाल कायम करने वाली सरिता खंपा को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्रीमती जोशी ने सरिता का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल व मोमेंटो प्रदान किया।

साथ ही सरिता खंबा के सहयोगी डॉक्टर विजय पांडे को भी उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर शोभा जोशी ने कहा कि 108 सेवा की फार्मासिस्त सरिता खंपा ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य का परिचय देते हुए एक अत्यंत सराहनीय कार्य किया है, जो व्यवस्थाओं को आइना दिखाने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों के दुर्गम इलाकों में इस तरह की परिस्थितियां अकसर देखने में आती हैं, जहां चिकित्सकों को अत्यंत संवेदनशील होने की जरूरत है। उन्होंने आशा जताई कि सरिता खंपा का यह कार्य एक मिसाल के रूप में याद रखा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments