HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : बाजार में नहीं होगी साप्ताहिक बन्दी, समस्याओं को लेकर...

लालकुआं ब्रेकिंग : बाजार में नहीं होगी साप्ताहिक बन्दी, समस्याओं को लेकर सीएम से मिलेंगे व्यापारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कोरोना काल के दौरान व्यापारियों के समक्ष आई विभिन्न समस्याओं, पुलिस उत्पीड़न और तमाम टेक्सों में छूट देने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से भेंट करने तथा भविष्य में लालकुआं में साप्ताहिक बंदी न करने का निर्णय लिया गया।
यहां नगर के पंडित नारायण दत्त तिवारी बारात घर में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक के दौरान नगर के व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पुलिस ने व्यापारियों का 10 हजार रुपए का चालान कर उत्पीड़न किया। उक्त चलान अविलंब वापस किए जाएं। व्यापारियों का कहना था कि 3 माह तक व्यापार ठप रहने के चलते जो कार्यभार समाप्त हो गया है उसके लिए सरकार रियायत दें। इस संबंध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को 3 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला मंत्री रुपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री नवीन पांडे, जिले के महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र बोरा, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, जिला संगठन मंत्री भुवन पांडे, नंदकिशोर जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द्र पंत, गोपी गर्ग, डिंपल मदान, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द्र पंत, शंकर अग्रवाल, अख्तर खान, आनन्द अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, महेश भट्ट, योगेश उपाध्याय सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments