HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष समिति ने नारेबाजी, धरना दिया

Almora News: प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष समिति ने नारेबाजी, धरना दिया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर स्थानीय गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया और अभी तक मांग को लंबित रखने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना स्थल पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था, जिसका स्थानीय जनता एवं समिति लगातार विरोध कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि इतने विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया है जो जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बनने से पर्वतीय जनपदों में सरकार के खिलाफ तीव्र आक्रोश रहा है, क्योंकि इससे पहाड़ की जनता बेहद परेशान है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को केवल स्थगित किया जाना षडयंत्र है। एक ओर प्राधिकरण स्थगित है और दूसरी ओर मानचित्र स्वीकृत करने के लिए कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जो पहाड़ के लोगों के साथ धोखा एवं विश्वासघात है।

धरने में समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, सभासद हेम तिवारी, महेश चन्द्र आर्या, नारायण दत्त पाण्डेय, आनन्दी वर्मा, मदन सिंह बिरौड़िया, ललित मोहन पन्त, आनन्द बगडवाल, एमसी कान्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, शहाबुद्दीन, भारतरत्न पान्डेय, हर्ष कनवाल, घनश्याम गुरुरानी सहित दर्जनों समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments