HomeBreaking Newsसनातन पूजक अमेरिकन महिला की मौत, बिटिया के पहुंचने तक मोर्चरी में...

सनातन पूजक अमेरिकन महिला की मौत, बिटिया के पहुंचने तक मोर्चरी में रखा है शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

लंबे समय से उत्तराखंड में रह रही सनातक धर्म में अपार आस्था रखने वाली एक विदेशी महिला येवेट क्लेयर रोजर की हल्द्वानी में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और विदेश से उनकी बेटी के आने का इंतजार है। जिसके बाद पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार हो पायेगा। उनकी मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रांत निवासी 70 साल की Yvette Claire Roger उत्तराखंड आई हुई थीं तथा काफी समय से चोरगलिया स्थित मीनाक्षी बजेठा के घर रुकी हुई थी। उनका वीजा 3 दिसंबर 2014 को जारी हुआ था, जिसकी वैधता 2 दिसंबर 2024 तक थी। महिला धार्मिक प्रवृत्ति की थी और सनातन धर्म में उनकी अपार आस्था थी। जागेश्वर धाम के अलावा कैंची धाम मंदिर में अकसर जाया करती थी।

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया है कि गत दिवस शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद महिला को हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विदेशी महिला का शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। महिला की बेटी भारत पहुंचने वाली हैं, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments