नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा
यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
![नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा](https://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/11-alm-1.jpeg)
कश्मीर के लाल चौक तक जायेगी अगली यात्रा
सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। जागेश्वर धाम से सीतापुर के नैमिसारण्य तीर्थ धाम के लिए निकली सनातन धर्म पैदल यात्रा एक माह पश्चात वापस लौट आई है। यात्रा का जागेश्वर धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
![नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा](https://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/11-alm-2.jpeg)
उल्लेखनीय है कि गत 07 जनवरी को निकली सनातन धर्म पैदल यात्रा 7 फरवरी को एक महीने बाद सीतापुर के नैमिसारण्य तीर्थ धाम में पूजा अर्चना कर वापस जागेश्वर धाम पहुंच गयी है। यात्रा संयोजक मोहन चन्द्र भट्ट (लाल बाबा) के तत्वाधान में जागेश्वर धाम से नैमिषारण्य तीर्थ उत्तर प्रदेश के लिये पदयात्रा शुरू हुई थी।
एक माह तक चलने वाली सनातन धर्म जागरण यात्रा के तीर्थयात्री सैकड़ों पड़ावों को पार कर नैमिषारण्य तीर्थ 7 फरवरी को पहुंचे। वहां हवन, पुर्णाहुति व भंडारे के बाद पुनः जागेश्वर धाम लौट आई है। जागेश्वर पहुंचने के बाद नैमिषारण्य से लाये गए सनातनेश्वर महादेव के लिंग की स्थापना पूजा-अर्चना के साथ शीतला माता गुफा में की गयी। संयोजक मोहन चंद्र भट्ट ने बताया अगली यात्रा कश्मीर लाल चौक तक निकाली जाएगी।