HomeDelhiसाक्षी मर्डर अपडेट : पूर्व प्रेमी की री-एंट्री… हत्या का उसे कोई...

साक्षी मर्डर अपडेट : पूर्व प्रेमी की री-एंट्री… हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं

नई दिल्ली | दिल्ली में 16 साल की साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले साहिल को कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बीती रात भी साहिल से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, साहिल को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसे पुलिस को बताया कि हत्या से 15 दिन पहले उसने लोकल मार्केट से चाकू खरीदा था। उस जगह का पता पुलिस को नहीं बताया है।

साहिल ने पुलिस को बताया कि अचानक ब्रेकअप की वजह से उसका गुस्सा भड़का। उसने प्लानिंग के बाद मर्डर किया। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद साहिल रिठाला गया, यहां उसने चाकू छिपाया और फिर बुलंदशहर रवाना हुआ। पुलिस ने अभी चाकू बरामद नहीं किया है।

बुलंदशहर जाने के लिए साहिल ने 2 बसें बदलीं। मर्डर के बाद ही उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। मोबाइल बरामद कर लिया गया है। वारदात के वक्त उसके पास मोबाइल नहीं था।

साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था। मर्डर से पहले साहिल CCTV में किसी से बात करता दिखाई दिया था।

दिल्ली नाबालिग मर्डर केस की 3 बड़ी जानकारियां

1- साहिल एसी और फ्रिज मैकेनिक, पिता का नाम सरफराज

साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कॉलोनी में रह रहा था। साहिल फ्रिज और एसी सुधारने का काम करता था। उसे बुलंदशहर से सोमवार दोपहर 3 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

2- साहिल और नाबालिग 3 साल से रिलेशनशिप में थे, लड़की ने दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लड़की ने हाथ पर एक दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया था। वो पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले लड़की फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।

3- दूसरे लड़के से बातचीत पर साहिल ने धमकी दी, लड़की ने नकली बंदूक से डराया था

साहिल ने 4 दिन पहले लड़की को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन वो नहीं मानी। बीते दिनों लड़की ने खिलौने वाले बंदूक से साहिल को डराया था। उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

इंस्टाग्राम पर साहिल की पोस्ट- आतंक जरूरी है…BJP नेता ने पूछा- हाथ में कलावा कैसे

साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है। डार्क लाइफ लव यू जैसी लाइन लिखी है। हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर इस मर्डर का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि साहिल के हाथ में कलावा क्यों बंधा है। उन्होंने लोगों के बर्ताव पर भी सवाल उठाया कि किसी ने नाबालिग को बचाने के लिए हिम्मत क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा- कोई दूर से ही पत्थर मारकर रोकने की कोशिश करता।

CCTV में कैप्चर हुआ मर्डर, साहिल ने चाकू मारने के बाद पत्थर पटका

साहिल जब नाबालिग पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि साहिल ने लड़की को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए।

जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी अपनी दोस्त के बेटे के बर्थडे में जा रही थी। तभी साहिल ने उसे सड़क पर रोककर चाकू से वार करने शुरू कर दिए थे।

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments