HomeBreaking Newsबोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, ''राहुल गांधी हिंदू नहीं, मंदिर प्रवेश हो प्रतिबंधित''

बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, ”राहुल गांधी हिंदू नहीं, मंदिर प्रवेश हो प्रतिबंधित”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विवादित ​बयानों के लिए चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अचानक राहुल गांधी को लेकर एक बयान देखक सबको चौंका दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को गैर हिंदू बताते हुए उनके देश के किसी भी मंदिर में प्रवेश को प्रति​बंधित करने की मांग की है।

बदरीनाथ स्थित शंकराचार्य आश्रम में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में मनुस्मृति के बारे में दिए बयान से सनातन धर्मी आहत हैं। इस बारे में उन्होंने तीन माह पूर्व स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है, इसलिए वे उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा करते हैं।

साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा राहुल गांधी ने हिंदू धर्मों के विरुद्ध काम किया है. उन्होंने हिंदू पुरोहितों से राहुल गांधी की पूजा न कराने की अपील की है. साथ ही देश के सभी हिंदू मंदिरों में राहुल गांधी के प्रवेश को वर्जित करने की बात कही है।

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चारधाम यात्रा और तीर्थ स्थलों की मर्यादा को लेकर भी बयान दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा धामों में अमर्यादित व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे धामों की महता के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था पर भी ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती धर्म में आस्था रखने वाले लोगों से ही चारधाम यात्रा में आने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments