HomeUncategorizedकांग्रेस के गढ़ जागेश्वर में लहराया भगवा, अल्मोड़ा में अटकी भाजपा की...

कांग्रेस के गढ़ जागेश्वर में लहराया भगवा, अल्मोड़ा में अटकी भाजपा की सांसें

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जागेश्वर विधानसभा के 187 बूथों पर 16 राउंड मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के मोहन सिंह माहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल को 5795 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। जल्द ही जीत की औपचारिक घोषणा हो जायेगी। गोविंद सिंह कुंजवाल के पक्ष में यहां 21209 मत ​पड़े, जबकि मोहन सिंह माहरा के पक्ष में 27004 मत पड़े हैं। माहरा ने कुंजवाल को 5795 मतों से पराजित कर कांग्रेस के गढ़ में भगवा लहरा दिया है। वहीं अल्मोड़ा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी और भाजपा के कैलाश शर्मा की सांसें अब भी अटकी हुई हैं। जिसका कारण यह है कि समाचार लिखे जाने तक खत्याड़ी की खराब हुई ईवीएम मशीन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। इस संबंध में चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। यहां करीब 580 मतों की गणना शेष है। हालांकि अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का जश्न कांग्रेस मना रही है, लेकिन फाइनल रिजल्ट का अब भी इंतजार है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments