HomeAccidentदुःखद खबर : सरयू में डूबकर 3 दोस्तों की मौत, रामलला के...

दुःखद खबर : सरयू में डूबकर 3 दोस्तों की मौत, रामलला के दर्शन करने आए थे

ADVERTISEMENTS

यूपी समाचार | अयोध्या में बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से अयोध्या रामलला के दर्शन-पूजन करने आए 6 दोस्तों में से 3 की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस और लोगों ने तीनों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद दुख जाहिर किया है।

रवि नहाने गया, डूबा तो बाकी दोस्त बचाने आए

कानपुर के रहने वाले रवि मिश्रा (20), प्रियांशु सिंह (16), हर्षित अवस्थी (18), अमन, कृष्ण और तानिश अयोध्या घूमने आए थे। रवि, प्रियांशु, हर्षित बर्रा इलाके की बैंक कॉलोनी के रहने वाले हैं। रवि BSc, प्रियांशु 12वीं और हर्षित BA में पढ़ाई कर रहे थे। सभी शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे अयोध्या के लिए ट्रेन से निकले थे। यहां पहुंचने के बाद 6 दोस्तों ने शहर के करीब 15Km दूर 1 धर्मशाला में कमरा लिया था। रात में वही आराम किया। रविवार सुबह करीब 9 बजे रामलला के दर्शन करने से पहले सभी दोस्त सरयू घाट पर चले गए।

रवि पहले भी अयोध्या आ चूका है। रवि सबसे पहले नहाने के लिए नदी में गया। लेकिन वह पानी की गहराई को समझ नहीं पाया। वह डूबने लगा, उसे बचाने के लिए हर्षित नदी में गया, वह भी डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए प्रियांशु भी नदी में गया। तीनों को बचाने के लिए अमन, कृष्णा और तनिष्क भी नदी के कूदे, इस दौरान मौक़े पर मौजूद लोगों ने तीनों को रोक लिया। एक-एक करके तीन दोस्त रवि, प्रियांशु और हर्षित गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। लेकिन देर हो चुकी थी।

सामान्य घाट पर न जाकर सब श्मशान घाट पहुंचे

श्री राम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कानपुर से 6 बच्चे अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आए थे। यह लोग सामान्य स्नान घाट पर न जाकर राम कथा पार्क के पास स्थित श्मशान घाट पर स्नान कर रहे थे। यही पर हादसा हुआ। तीनों मृतकों की डेड बॉडी श्री राम अस्पताल के मोर्चरी में रखी गई है। इन बच्चों के परिवार अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें पुलिस ने जानकारी दी है। रवि और प्रियांशु के पिता अयोध्या पहुंच गए हैं। अस्पताल में रखे बेटे को बैग को देखकर रोने लगे। सिर पकड़कर वही कुर्सी पर बैठ गए। अब परिजन पोस्टमॉर्टम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें बॉडी सौंपी जाएगी।

रवि की मां बेसुध हुईं, हर्षित के दोस्त रोते दिखे

अयोध्या में हादसे के बाद कानपुर की बर्रा में मातम जैसा माहौल हो गया। हर्षित की मां का रोते-रोते बुरा हाल है। हर्षित के दोस्त रोते हुए नजर आए। रवि की मां को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, वह बेसुध हो गई। पुलिस भी तीनों दोस्तों के घर पहुंच गई। कौन- कितने बजे घर से निकला और पूरे घटनाक्रम को परिवार और दोस्तों से पूछकर नोट किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments