HomeNationalदुःखद खबर : स्कूल में खेलते समय 11वीं की छात्रा की हार्ट...

दुःखद खबर : स्कूल में खेलते समय 11वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Indore News| अब बच्चों में भी हार्ट अटैक के कई मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है।

यहां 16 वर्षीय छात्रा वृंदा त्रिपाठी की स्कूल में दोस्तों के साथ खेलते समय मौत हो गई। वृंदा कक्षा 11वीं की छात्रा थी। छात्रा ने इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन दुखों का पहाड़ उठाते हुए भी उसके परिजनों ने उसकी आंखें दान करने का फैसला किया, ताकि वह दूसरों की जिंदगी में रोशनी फैला सके।

छात्रा वृंदा त्रिपाठी को वैसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वह रोज की तरह स्कूल गई थी और खेल रही थी। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर पड़ी। स्कूल का स्टॉफ छात्रा को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई, हालांकि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है, ताकि मौत की वास्तविक वजह भी पता चल सके।

कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

परिवार सदमे में

वृंदा के अचानक इस तरह दुनिया से चले जाने के कारण परिजन सदमे में है, लेकिन उन्होंने 16 वर्षीय बेटी की आंखें दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने मुस्कान ग्रुप से संपर्क किया। ग्रुप के सेवादार जीतू बागानी और अनिल गोरे परिजनों से मिले और वृृंदा की आंखें निकाल कर दूसरों की जिंदगी में रोशनी लाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रुप के सेवादार राजेंद्र माखीजा, संदीपन आर्य और लक्की खत्री ने भी इस काम में समन्वय किया।

सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, बरतें यह सवाधानी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments