HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां घर में किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर...

Uttarakhand Breaking : यहां घर में किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रांजिट कैंप में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम उदरा, थाना देवरनिया, बरेली निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी के साथ ट्रांजिट कैंप, शिवनगर, वार्ड नंबर आठ के एक मकान में किराए में रहता हैं। वह एक सोसायटी में सफाई का कार्य करता हैं। उनकी 9 पुत्रियां है। ओम प्रकाश की चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। जबकि पांच पुत्रियां घर में ही रहती हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दर्दनाक हादसा : कंटेनर से जा भिड़ी कार, दो मासूम बच्चों समेत पांच की मौत

बताया जा रहा है बुधवार को किसी बात को लेकर ओम प्रकाश ने अपनी 15 वर्षीय बेटी मनीषा को डांट दिया था, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए थे। सुबह ओमप्रकाश भी ड्यूटी पर चला गया। काफी देर तक जब मनीषा बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने बेटी के कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। किशोरी का शव पंखे से लटकता हुआ मिला।

शोरगुल होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और शव को नीचे उतारा। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि प्रथम दृष्तया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरीश रावत का भी ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

Breaking: सोमेश्वर के इस गांव में गिरी मकान की छत, पत्नी की मौत और पति घायल, बाल—बाल बचे परिवार के अन्य सदस्य

ब्रेकिंग : राहुल गांधी के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के इन बड़े नेताओं के अकाउंट किये ब्लॉक

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments