HomeCrimeरुद्रपुर ब्रेकिंग : महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजयुमो नेता...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजयुमो नेता गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। महिला से दुष्कर्म के आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता को पुलिस ने दबोख् थाना ट्रांजिट कैंप में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व भाजयुमो नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि आरोपी को पार्टी जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 30 मई 2020 को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात वार्ड 10 ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक से हुई थी।

युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाये। महिला का आरोप था कि युवक बाद में शादी से मुकर गया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक घर में सो रहा और घर के बाहर ताला लगा है। पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंगलवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक युवक पर केस दर्ज होने पर उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments