HomeCrimeरुद्रपुर : यहां फंदे पर लटका मिला एमटेक के छात्र का शव

रुद्रपुर : यहां फंदे पर लटका मिला एमटेक के छात्र का शव

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर/पंतनगर। यहां थाना पंतनगर में एमटेक (mtech) के छात्र ने अज्ञात कारणों चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पंतनगर निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार पुत्र प्रमोद कुमार एमटेक का छात्र था। बुधवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। आज गुरुवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो विकास का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नए मामले, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंतनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबर : भारत तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, कर्नाटक में मिले 2 लोग पॉजिटिव

लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments