सीएनई रिपोर्टर। लंबे समय से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से चोरी की दो बाइक के अलावा तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है।
सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने रुद्रपुर बाजार क्षेत्र से दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपना नाम रवि सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुभाषनगर बरेली उत्तर प्रदेश तथा अमन रस्तोगी पुत्र ओमप्रकाश रस्तोगी निवासी लालपुर किच्छा उधम सिंह नगर बताया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।