HomeAccidentरुद्रपुर : सड़क हादसे में बाईक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजनों...

रुद्रपुर : सड़क हादसे में बाईक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से घर आ रहा था कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती शाम 38 वर्षीय सुरेन्द्र गंगवार पुत्र कोमिल प्रसाद फैक्ट्री से काम करके अपनी बाइक पर वापस लौट रहा था। इसी बीच गोकुलनगर में बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

सुरेन्द्र गंगवार मूल रूप से बकैनिया काले खां बहेड़ी बरेली का निवासी था, वह किच्छा के पास स्थित इंटराक फैक्ट्री के समीप रहता था और आनंदपुर स्थित मटर फैक्ट्री में काम करता था।

राखी सावंत मुंबई पुलिस की हिरासत में, इस एक्ट्रेस ने कराया था केस दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments