HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : संपर्क क्रांति के आगे कूदकर 26 वर्षीय युवक ने की...

रुद्रपुर : संपर्क क्रांति के आगे कूदकर 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन के सामने रुद्रपुर में एक युवक कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर किसी व्यक्ति ने उसकी बाइक को पहचानकर उसके घर फोनकर घटना की सूचना दी। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

युवक ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय जसबीर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मकरंदपुर गदरपुर मंगलवार शाम पांच बजे घर से गदरपुर काम से जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम वह अपनी बाइक से अशोक वाटिका कॉलोनी छतरपुर के पास पहुंचा और दिल्ली से काठगोदाम जा रही संपर्क क्रांति के सामने कूद गया।

इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी बाइक को पहचान कर जसबीर के घर पर फ़ोन कर सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। स्वजन आनन-फानन में तुरंत मौके पर पहुंच गए। जसबीर की हाल ही में हल्द्वानी नौकरी लगी थी। उसके बाद अचानक ये कदम उठाने को लेकर स्वजन भी सकते में है।

स्वजनों ने बताया कि जसबीर तीन दिन पहले ही दुबई से लौट कर आया है। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments