शाखा कार्यवाह ने आम जन को किया आमंत्रित
CNE REPORTER, ALMORA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं समाज में समरसता के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी खिचड़ी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, 26 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित होगा।
यह पावन आयोजन किशन दास साह स्कूल, नृसिंहबाड़ी परिसर में संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। माघी खिचड़ी भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो आपसी भाईचारे, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नृसिंह शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को माघी खिचड़ी का भोग-प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
नृसिंह शाखा के शाखा कार्यवाह अनूप साह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित यह माघी खिचड़ी कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

