Almora Breaking : घर से लापता युवक का मिली सड़ी—गली लाश, अधखाये शव को देख गुलदार के हमले की आशंका

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद के द्वाराहाट में घर से सुबह के समय मार्निंग वॉक में निकले एक युवक का अधखाया शव मिला है। समझा जा रहा है कि यह युवक गुलदार के हमले का शिकार हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छतगुल्ला निवासी सुनील फुलारा 40 साल कुछ दिन से लापता था। वह घर से सुबह 6 बजे नित्य की तरह मार्निंग वॉक पर गया था, लेकिन वापस नही लौटा था। परिजनों ने राजस्व पुलिस में इसकी जानकारी दी थी। युवक की काफी खोज—बीन तब से चल रही थी। आज सुबह 11 बजे गांव से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित एक गधेरे में उसका क्षत—विक्षत खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई केवल फुलारा ने उसके कपड़ों से पहचान की। बताया जा रहा है कि शव सड़ चुका है तथा उसे कई स्थानों से खाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी इस बात के पक्के सबूत नही मिले हैं कि यह युवक किसी गुलदार के हमले का शिकार हुआ है। मौत किसी भी कारण से हुई है। सम्भव है कि उसके बाद उसे जंगली जानवरों ने खाया हो। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।