HomeUttarakhandHaridwarरुड़की : रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा, स्नान कर रहे जायरीनों...

रुड़की : रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा, स्नान कर रहे जायरीनों को पुलिस ने समय रहते हटाया

Roorkee News | रुड़की पिरान कलियर क्षेत्र की रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी में स्नान करने कर रहे जायरीनों को कलियर पुलिस ने समय रहते हटा दिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

पिरान कलियर क्षेत्र की बावनदर्रा रतमऊ नदी कलियर दरगाह में रह रहे हजारी वाले जायरीन अक्सर स्नान करते रहते है। जायरीनों की मान्यता है कि नदी में स्नान कर उनके ऊपर असरात (ऊपरी साया) खत्म हो जाते हैं। जिस कारण वह रोजाना नदी में स्नान करते है।

बावनदर्रा रतमऊ नदी में कई जायरीनों की डूबने से मौत हो चुकी हैं। कलियर में हाजरी के नाम पर रह रहे जायरीन बृहस्पतिवार सुबह रतमऊ नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सूचना पर धनोरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज पुलिस बल के साथ बावनदर्रा रतमऊ नदी पर पहुंचे। वहां पर स्नान कर रहे जायरीनों को हटाया गया। धनोरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज ने बताया कि हाजरी वाले जायरीन रतमऊ नदी में स्नान कर रहे थे। समय रहते पुलिबल के साथ उन्हें नदी से हटाया गया हैं। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments