HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: रोमांचक मुकाबले में रौन ने डाल को हराया, कर्नाटक ने...

अल्मोड़ा न्यूज: रोमांचक मुकाबले में रौन ने डाल को हराया, कर्नाटक ने बांटे पुरस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
हवालबाग ब्लाक अंतर्गत रौनडाल में आयोजित जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में रौन की टीम ने डाल की टीम को 4 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। समापन कार्यक्रम में एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष ​बिट्टू कर्नाटक मुख्य अतिथि रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रौन की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डाल की पूरी टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। बेहद संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले का क्षेत्र के सैकड़ों दर्शकों ने लुत्फ उठाया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गणेश बिष्ट तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मनोज बिष्ट को मिला। मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने कहा कि आज गांवों में लगातार अनेकों क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाए रखने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ विशेष तौर पर ग्राम प्रधान गोपाल तिवारी, ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, नगर पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी, किशन सिंह, सुरेश कांडपाल, हेम जोशी, प्रकाश सिंह मेहता, उपस्थित रहे। आयोजक मंडल की ओर से समिति के अध्यक्ष सत्या कुमार, नरेंद्र कुमार, मनीष चन्द्र, राहुल कुमार, गुड्डू सहित अनेकों खेल प्रेमी खिलाड़ी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments